{"_id":"5bf9a8a2bdec22413e057b4d","slug":"21543088290-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बावासियों ने डाकघर के सामने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बावासियों ने डाकघर के सामने दिया धरना
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा स्थित डाक घर में एक माह से सेवाएं बाधित है। कस्बावासियों ने डाकघर पर एक दिवसीय धरना दिया और चार दिन में समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
कस्बावासियों ने कहा कि माह से डाकघर में रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, आधार कार्ड, डाक सेवा आदि सभी कार्य बंद हैं। इससे खाताधारक सहित अन्य लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा डाकघर के कर्मचारी भी उपभोक्ताओं को संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा डाकघर में सेवाएं बाधित होने ने सरकार के अब तक लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा समस्या के संबंध में कई अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
शनिवार को दोघट नगर पंचायत के सभासद अमित पंवार के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने डाकघर के सामने धरना दिया। सभासद ने उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर धरने को समाप्त किया। चेतावनी दी कि चार दिन में सेवाओं को शुरू नहीं किया तो डाकघर पर अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ जाएंगे। इस संबंध पोस्ट मास्टर सत्यपाल शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्दी समस्या का समाधान हो जाएगा। धरने पर अरविंद शर्मा, अखिलेश, प्रवीन, अजीत, जॉनी, बेदराम, इरशाद, इसरार, सई आदि रहे।