{"_id":"5b89916742c79246730f6103","slug":"21535742311-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए 23 सितंबर से भाकियू निकाली पदयात्रा : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए 23 सितंबर से भाकियू निकाली पदयात्रा : टिकैत
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 सितंबर से भाकियू निकालेगी पदयात्रा : टिकैत
बागपत। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान में किसान समस्याएं झेल रहे हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हरिद्वार से दिल्ली तक भाकियू पदयात्रा निकालेगी। 23 सितंबर को हरिद्वार से यह यात्रा शुरू होगी। किसानों की आवाज को दिल्ली में बुलंद किया जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिला। मलकपुर समेत अन्य चीनी मिलों पर सात सौ करोड़ रुपये बकाया है। सरकारों का किसान की हालत पर कोई ध्यान नहीं है। बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। घर-घर मीटर लगवाए जा रहे हैं। किसान बेहद मजबूर हो गया है। किसान की पीड़ा को देखते हुए भाकियू ने जन जागृति अभियान चलाने का फैसला किया। 23 सितंबर को हरिद्वार से दिल्ली तक किसान पद यात्रा की शुरूआत की जाएगी। किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए भाकियू आंदोलन से भी पीछे हटने वाली नहीं है। सही गन्ना मूल्य, गेहूं के वाजिब दाम और सब्जी किसानों को भी सही मूल्य की लड़ाई शुरू कर दी गई है। भाकियू आरपार की लड़ाई लडने के मूड़ में आ गई है। इस दौरान ठाकुर चमन सिंह, चौधरी इंद्रपाल सिंह, प्प्तरदीप धामा, मोनू राणा, सोनू राणा मौजूद रहे।