{"_id":"5b8300d442c79246424d6b25","slug":"21535312084-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल के शूटरों ने मेरठ में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल के शूटरों ने मेरठ में दिखाया दम
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
मेरठ में चल रही ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शूट स्मार्ट शूटिंग एकेडमी भड़ल के शूटरों ने चार स्वर्ण सहित पांच पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया है। उनका एकेडमी लौटने पर जोरदार स्वागत किया।
कोच अंकित राणा ने बताया कि भड़ल की चैंपियनशिप में एकेडमी के शूटरों ने भी भाग लिया। इसमें शूटर शुभम राणा ने आईएसएसएफ यूथ स्पर्धा में स्वर्ण पद जीता। एनआर जूनियर स्पर्धा में सागर जावला ने रजत, टीम इवेंट में सागर राणा, मोहित तोमर, पारस सहरावत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रविवार को एकेडमी पहुंचकर पर शूटरों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर यूपी पुलिस के एसआई नरेंद्र शर्मा, आनंद पाल, रमेश राणा, देवेंद्र प्रधान, किरण पाल, राजीव राणा, आशुतोष, अंकित, कार्तिक पंवार, विशाल राणा, अनुराग डबास, रितिक राणा, विशाल पांचाल, गौतम राणा, वंशिका राणा आदि रहे।