फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बहकावे में न आए जनता, मदारी की तरह काम कर रही भाजपा

बहकावे में न आए जनता, मदारी की तरह काम कर रही भाजपा

Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बहकावे में न आए जनता, मदारी की तरह काम कर रही भाजपा
बड़ौत (बागपत)। रालोद के हल्ला बोल पोल खोल अभियान के समापन पर आहूत जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा पर कड़े प्रहार किए। वक्ताओं ने कहा कि जनता भाजपा के बहकावे में न आए, यह मदारी की तरह काम कर रही हैं। भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए सभी धर्म और समाज के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय रोड स्थित बिजलीघर पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के सम्मान की लड़ाई है। किसान हितों और बिजली दरों की लड़ाई जारी रहेगी। किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा। बढ़ाई गई किसानों की बिजली दरें, फसलों का लाभकारी मूल्य, बकाया गन्ना भुगतान मिलना चाहिए। भाजपा पूंजीपतियों के रुपये से काम कर रही है, लेकिन चौधरी साहब ने कभी पूंजीपतियों का सहारा नहीं लिया, उन्हें लोग पार्टी चलाने का मेहनत की कमाई से चंदा देते थे।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोट बंदी, जीएसटी लगाकर व्यापारियों को ही नहीं किसानों पर कुठाराघात किया है। युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की, लेकिन वायदा पूरा नहीं किया। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की बात कही, लेकिन लागू नहीं की। गाय के नाम पर कानून बनाकर लोगों पर मुकदमे किए जा रहे हैं, दूसरी ओर कत्ल खाने खुल रहे है। नोटबंदी से देश 20 साल पीछे चला गया है। रुपये लेकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। बागपत चौधरी चौधरी साहब की भूमि है, जब गर्म हो जाती है तो दिल्ली हिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक चंद त्यागी ने कहा कि रालोद गरीब, किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं, जब जब रालोद कमजोर हुआ है, आम जनता कमजोर हुई है। इसकी अध्यक्षता होराम गुर्जर ने की। संचालन जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने किया। इसमें नवाब अहमद हमीद, नसीम रज्जा, पूर्व विधायक अजय कुमार, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सतेंद्र प्रमुख, धीरज उज्ज्वल, सुरेश मलिक, सुरेश राणा, कर्नल ब्रहमपाल सिंह, अरुण उर्फ बोबी, अश्वनी तोमर, सुधीर भारतीय, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, राजकुमार कुमार सांगवान, डॉ. अनिल डबास, मोहित मुखिया, अक्षय मलिक, प्रियवत राणा, राजू तोमर सिरसली, रविंद्र हट्टी, डॉ. इरफान, विश्वास चौधरी आदि शामिल रहे। ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में जयंत चौधरी और शरद यादव का स्वागत किया।


राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप
बड़ौत (बागपत)। जनसभा के बाद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विवेक कुमार यादव को सौंपा। बिजली की बढ़ी दरें अविलंब वापस लेने, विद्युत अधिनियम की धारा 138ए के बडे़ पैमाने पर दुरुपयोग के मद्देनजर इस धारा को समाप्त कर उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर निरस्त करने, ग्रामीण क्षेत्र मेें विद्युत वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने, ओवर लोड ट्रांसफार्मर बदलने व जर्जर विद्युत लाइन बदलने, उपभोक्ताओं के गलत बिल शिकायत के बाद तीन दिन में ठीक कराने, मानक से चार गुना लाइन लास के दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने, ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे सप्लाई देने आदि मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed