फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसई ने जताई नाराजगी, मांगा स्पष्टीकरण

एसई ने जताई नाराजगी, मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
एसई ने जताई नाराजगी, मांगा स्पष्टीकरण
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम कार्यालय में अवैध वसूली की शिकायत पर एसई द्वारा हटाए गए संविदा कर्मचारी को लोक सीट पर शट डाउन देने के मामले में एसई ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता प्रथम सहित सहायक अभियंता व अवर अभियंता को फटकार लगाई और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
उल्लेखनीय है कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात एक संविदा कर्मचारी को एसई रामबीर सिंह ने अवैध वसूली की शिकायत पर जांच कर हटा दिया था। इसके अलावा उक्त संविदा कर्मचारी द्वारा विभागीय कार्यों मेें अनदेखी की शिकायत भी विभागीय अफसरों को मिल रही थी। इसके बाद भी एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात अधिकारी एसई रामबीर सिंह के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए उक्त संविदा कर्मचारी से जमकर चेकिंग करवा रहे है और संविदा कर्मचारी को धड़ल्ले से लोकसीट पर शट डाउन भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। एसई ने मामले को संज्ञान में लेकर अधिशासी अभियंता गोपाल, एसडीओ गोपाल कुमार व अवर अभियंता आलोक को जमकर फटकार लगाई और उनसे शट डाउन देने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल ने कहा उक्त संविदा कर्मचारी को हटा दिया गया है। लोकसीट पर शट डाउन देने के मामले में संबंधित एसडीओ और अवर अभियंता से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed