फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी के धावक निखिल राठी ने जीता सोना

टीकरी के धावक निखिल राठी ने जीता सोना

Tue, 31 Jul 2018 01:07 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
टीकरी के धावक निखिल राठी ने जीता सोना
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

भूटान में हुई इंटरनेशनल ओलंपिक मिशन ओलंपिक इंडो भूटान चैंपियनशिप में टीकरी कस्बे के धावक निखिल राठी ने 21 किलोमीटर की दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ग्रामीणों ने पदक विजेता धावक का फूल मालाओं से स्वागत किया।
भूटान के फोइंटशॉलिंग शहर में हुई इस चैंपियनशिप में टीकरी कस्बे के धावक निखिल राठी पुत्र ओमबीर सिंह ने मिशन ओलंपिक गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तहत उत्तर प्रदेश की तरफ से भारत का प्रति निधित्व किया। चैंपियनशिप में निखिल राठी ने अंडर-18 वर्ग की 21 किलोमीटर की दौड़ स्पर्धा में भाग लिया। इसमें उसने एक घंटा सात मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक जीतकर भूटान में अपने देश का गौरव बढ़ाया। निखिल राठी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत, चीन, भूटान, श्रीलंका, नेपाल देशों के खिलाड़ी शामिल रहे। स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव पहुंचे धावक का ग्रामीणों ने बैंड बाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ फूल मालाएं पहनकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जगपाल सिंह, देवेंद्र राठी, नरेश भगत, जसवीर, पप्पू राठी, धर्मेंद्र राठी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बड़ौदा में शिविर पांच से शुरू
दोघट । केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति के तत्वावधान में पांच से दस अगस्त तक आर्य इंटर कॉलेज बड़ौदा में आर्य वीरांगना शाखा शिविर लगेगा। इसमें योग एवं आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। यह जानकारी हरपाल सिंह आर्य ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराबरी पर रहा हाकी का मैच
चांदीनगर । भागोट गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगल पांडेय स्पोर्ट क्लब और भागोट की टीम के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। दोनो टीमों ने एक दूसरे खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में मैच बराबरी पर छूटा। कोच कृपाल सिंह ने कहा कि हॉकी के प्रति बच्चों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। चौधरी सतवीर सिंह, अनिल बंसल, ईश्वर सिंह, चौधरी तेजपाल सिंह, श्याम सुंदर प्रधान, मौजूद रहे।

बॉक्सिंग का ट्रायल चार को
बागपत। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि चार अगस्त को खेल कार्यालय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed