{"_id":"5b1056a84f1c1bb26e8b5ab5","slug":"21527797416-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट मालिक विशाल ने दिया ईमानदारी का परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट मालिक विशाल ने दिया ईमानदारी का परिचय
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
बरनावा गांव के रहने वाले रेस्टोरेंट मालिक विशाल जैन ने ईमानदारी का परिचय दिया है। बुधवार को उसके रेस्टोरेंट में दो महिलाएं हजारों रुपये से भरे बैग को भूल कर चली गई। उक्त बैग को उसने उन महिलाओं को ज्यो का त्यों वापस लौटाकर ईमानदारी की मिशाल कायम की।
बरनावा गांव निवासी विशाल जैन पुत्र मनोज जैन का बस स्टैंड पर रेस्टोरेंट है, बुधवार को उसके रेस्टोरेंट में बड़ौत की दो महिलाएं आई और वहा चाय पीने बाद अपना बैग वही छोड़कर टेंपू में बैठकर चली गई, कुछ देर बाद विशाल ने उक्त बैग को देखा तो उसमें करीब 28 हजार की नगदी थी, बैग को उसने अपने पास सुरक्षित रख लिया, करीब दो घंटे बाद उक्त दोनों महिलाएं बदहवास हालत में वापस उसके रेस्टोरेंट में पहुंची ओर वहां अपना बैग भूलकर जाने और बैग में नगदी होने की जानकारी दी। जिस पर विशाल ने उक्त बैग को ज्यों का त्यों महिलाओं को दे दिया, जांचने पर उन्हें बैग में रखी नगदी पूरी मिली, इस पर उक्त महिलाएं काफी खुश हुई और विशाल को साधुवाद देकर कहा कि ईमानदारी अभी जिंदा है। ग्रामीण धनपाल बैंसला, वीरेंद्र जैन, मोहित जैन, चांद खान, ओमपाल सिंह, मास्टर अरुण त्यागी, संदीप जैन, इनाम कुरैशी आदि ने विशाल की ईमानदारी की प्रशंसा की है।