{"_id":"5b0c58c64f1c1b946e8b5389","slug":"21527535814-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली गांव के ग्रामीणों का ब्लाक मुक्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली गांव के ग्रामीणों का ब्लाक मुक्यालय पर प्रदर्शन
Updated Tue, 29 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया और गांव मेें खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा गांव मेें एक दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप पिछले एक साल से खराब पड़े हैं, लेकिन न तो ब्लाक अधिकारी इस बात की सुध ले रहे हैं और न ही जल निगम के अधिकारी। खराब हैंडपंपों के कारण ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेेंगे। बीडीओ प्रेम चंद ने कहा जल निगम के अधिकारियों को गांव में भेजकर खराब हैंडपंप ठीक करा दिएं जाएंगे। इनमें सुनील, प्रमोद, राजवीर, शौकेंद्र, अमर पाल, हरवीर, सहेंद्र, अंकित, नीरज आदि रहे।