फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रमजान माह में प्रेम व सौहार्द बनाए रखें

रमजान माह में प्रेम व सौहार्द बनाए रखें

Mon, 21 May 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रमजान माह में प्रेम व सौहार्द बनाए रखें
बिनौली थाने में हुई शांति समिति की बैठक
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। रविवार को थाना परिसर बिनौली में शांति समिति बैठक का आयोजन हुआ, इसमें सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह ने कहा कि रमजान माह को सौहार्द पूर्वक कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के बहकावे में न आएं और ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी सूचना पुलिस को दें, ताकि उन पर शिकंजा कसा जा सके। इसमें थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने भी ग्रामीणों से रमजान माह को शांति पूर्वक कराने में सहयोग करने की अपील की। इसमें प्रधान राजू तोमर सिरसली, जनेश्वर बागड़ी, अजय त्यागी, देवेंद्र तोमर, मोहसिन, फरमान खान, अहसान उर्फ भुरू कुरैशी, अनीश कुरैशी आदि मौजूद रहे।

बड़ौत (बागपत)। रमजान को लेकर रविवार को शाम के समय कोतवाली में सीओ रमानंद कुशवाहा ने गणमान्य लोगों की बैठक में पर्व को भाईचारे व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को भी रमजान माह मेें सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसमें कोतवाली प्रभारी एके सिंह, जमीरूदीन अब्बासी, प्रधान शहीद जलालपुर, घनश्याम शर्मा, हरेंद्र सभासद, कृष्णपाल प्रधान, इरफान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed