{"_id":"5af9e69b4f1c1be7408b56ff","slug":"21526326939-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किशोरी के पिता को चार लाख की राशि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किशोरी के पिता को चार लाख की राशि दी
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रठौडा गांव में रविवार को शाम के समय आंधी के चलते छत पर सो रही नौ वर्षीय किशोरी की छत से गिरने से मौत होने पर जिला प्रशासन ने देवीय आपदा कोष से किशोरी के पिता के बैक खाते में चार लाख की धनराशि दी। एसडीएम नेे सोमवार को शाम के समय गांव में पहुंचकर किशोरी के पिता को मदद देने की जानकारी दी।
रविवार को शाम के समय रठौडा गांव की नौ वर्षीय किशोरी अदिति पुत्र योगेश की छत पर सोयी हुई थी। इसी दौरान तेज आंधी आने के कारण किशोरी की छत से गिर जाने से मौत हो गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने लेखपाल के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचना दी। जिला प्रशासन ने किशोरी की मौत के मामले को गंभीर से लिया । एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि देवीय आपदा कोष मेें मानव हानि होने पर चार लाख की धनराशि दी जाती है। इसके अंतर्गत चार लाख की धनराशि सोमवार को शाम के समय मृतक किशोरी के पिता योगेश के खाते में आरटीजीएस द्वारा भेज दी है। एसडीएम मदद राशि का प्रिंट आउट पेपर लेकर रठौडा गांव में पहुंचे और किशोरी के पिता को मदद राशि का प्रिंट आउट का पेपर सौंपा।