फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दसवीं में फस्र्ट क्लास, मिसाल बनीं निरपुड़ा की प्रधान

दसवीं में फस्र्ट क्लास, मिसाल बनीं निरपुड़ा की प्रधान

Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दसवीं में फस्र्ट क्लास, मिसाल बनीं निरपुड़ा की प्रधान
दोघट (बागपत)। इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। निरपुड़ा गांव की प्रधान ने 48 साल की उम्र में दसवीं पास ही नहीं की, बल्कि 69 प्रतिशत अंक भी हासिल किए। प्रधान के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनका कहना है कि पढ़ने की इच्छा हुई और परिवार ने साथ दिया, जिसकी बदौलत वह पढ़ सकी।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव की प्रधान मुनेश देवी ने दोघट इंटर कॉलेज से इस बार दसवीं की परीक्षा दी थी। वह कहती हैं कि प्रधानी के दौरान मीटिंग या प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग में उसे लगता था कि शिक्षा जरूरी है। मन में शिक्षा हासिल करने की बात ठानी। एक वजह यह भी थी कि वह गांव की महिलाओं को प्रेरणा देना चाहती थी, ताकि महिलाएं पढ़ सकें। दसवीं की परीक्षा दी, इसके लिए वह नियमित पढ़ाई की। बेटे निश्चय राणा से मदद ली और शिक्षकों से भी मदद ली गई। नतीजों से वह बेहद खुश है। उधर, जैसे ही ग्राम प्रधान के उत्तीर्ण होने की खबर गांव में फैली, महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रधान के आवास पर मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन


अंग्रेजी में प्रधान ने हासिल किए 90 अंक
दोघट। मुनेश देवी ने अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक 90 अंक हासिल किए हैं। हिंदी में 61, गृह विज्ञान में 53, विज्ञान में 76, सामाजिक विज्ञान में 76 और ड्राइंग में 60 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य महिलाओं को पढ़ाएंगी
दोघट। मुनेश देवी का कहना है कि वह गांव में जागरूकता अभियान चलाएंगी। अन्य महिलाओं को पढ़ाएंगी और शिक्षा के प्रति प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed