फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मां पदमावती अराधना का आयोजन करने का निर्णय लिया गया

मां पदमावती अराधना का आयोजन करने का निर्णय लिया गया

Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मां पदमावती अराधना का आयोजन करने का निर्णय लिया गया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में सोमवार को श्री जैन तीर्थ यात्रा संघ समिति की बैठक हुई। इसमें मां पदमावती आराधना का आयोजन करने का निर्णय लिया।
इस बैठक की अध्यक्षता दीपक जैन ने की। संचालन स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन ने किया। डायरेक्टर अनुराग जैन ने कहा कि मनुष्य को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए। साथ ही अन्य लोगों को धार्मिक आयोजन मेें शामिल करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ईश्वर के स्मरण से ही मनुष्य का कल्याण संभव है, लेकिन आज मनुष्य भाग दौड़ भरी जिंदगी मेें ईश्वर से दूर होता जा रहा है। वह भाग दौड़ कर पैसा तो कमा लेता है, लेकिन इस दौरान वह ईश्वर से तो दूर होता ही है, सामाजिक तौर पर भी उसकी दूरियां बढ़ जाती है। बैठक में 12 मई को दिगंबर जैन छोटा मंदिर मेेें मां पदमावती आराधना का आयोजन करने का निर्णय लिया। साथ ही समिति के सदस्यों को आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। इसमें दीपक जैन, सुनील जैन, मयंक जैन, गौरव जैन, विकास जैन, अमित जैन, अनुज जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed