{"_id":"5ab005f34f1c1b91778b6552","slug":"21521485299-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खेती के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खेती के बारे में जानकारी दी
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तहसील परिसर मेें सोमवार को उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया, इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी ।
इस दो दिवसीय गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक, एसडीएम अरविन्द कुमार द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने दीप जलाकर किया। इस दौरान विधायक केपी मलिक ने किसानों को शासन से द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने भी किसानों को लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने का आह्वान किया।
इसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने जैविक खेती, जैविक खादों एवं जैविक रसायन के प्रयोग की जानकारी दी। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने गन्ने में सह फसली खेती के रूप मेें दलहनी एवं सब्जियों की खेती करने के तरीके कृषकों को बताए। जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं और उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इसमें जेवी डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार ने भिंडी की खेती के बारे में जानकारी दी। संचालन एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने किया। इस दौरान गन्ना विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य कई विभागों के स्टाल भी लगाए गए हैं।