फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निरपुड़ा में बिजली का खंभा टूटा, भगदड़ मची

निरपुड़ा में बिजली का खंभा टूटा, भगदड़ मची

Tue, 13 Mar 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा में बिजली का खंभा टूटा, भगदड़ मची
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में मैन रास्ते पर बिजली का खंभा टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। कई ग्रामीण खंभे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। टूटे बिजली के तारों में आधा घंटे तक करंट दौड़ता रहा। ग्रामीणों ने बिजली घर में सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इससे नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर दूसरा खंभा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को निरपुड़ा गांव में दोघट मार्ग पर जर्जर हाल में खड़ा बिजली का खंभा अचानक टूट कर मैन रास्ते पर गिर गया। खंभा टूटते ही बिजली के तार आपस में टकरा गए और धमाके के साथ चिंगारियां उठने लगी। खंभे के आसपास खड़े ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और उन्होंने इधर-उधर भाकर जान बचाई। आधा घंटे तक टूटे बिजली के तारों में करंट दौड़ता रहा। ग्रामीणों ने बिजलीघर में सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। खंभा टूटने से टोंडा पट्टी में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जर्जर बिजली के खंभे की शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन आज तक भी खंभा नहीं बदला गया। उन्होंने दूसरा खंभा लगवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में चरण, भोपाल, ओमप्रकाश, सहेंद्र, लाला, विकास, यासीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed