{"_id":"5a85e1d54f1c1ba3268ba578","slug":"21518723541-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली में यमुना पुल का बजट दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली में यमुना पुल का बजट दिया जाए
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आठ फरवरी को लखनऊ विधानसभा में राज्यपाल ने बजट पर अभिभाषण दिया था। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह ने बजट में संशोधन प्रस्ताव रखा। इसमें विधायक ने कहा हरियाणा-उप्र छपरौली यमुना पुल का बजट भी रखा जाए।
उन्होंने विधानसभा में चौगामा नहरों की सफाई एवं पानी छोड़े का मुद्दा उठाया। वहीं उन्होंने उप्र की बिगड़ते शिक्षा स्तर को ठीक करने के लिए बजट रखने की मांग उठाई। उन्होंने विधानसभा छपरौली में सीएचसी, पीएच को बेहतर बनाने, गरीबों को सुविधा देने के लिए अच्छे चिकित्सकों एवं सफाई कर्मचारियों सहित इनको अच्छा बजट देकर इसमें सुधार करने की मांग की। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में आवारा पशुओं को रोकथाम के लिए सरकार को नीति बजट किसानों की फसलों की बर्बादी को रोका जाए। बेरोजगारों को अवसर प्रदान कर कौशल विकास मिशन के लिए विशेष बजट दिया जाए, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही किसानों के मृदा स्वस्थ कार्ड बनवाने और ग्रामीण क्षेत्रों में मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति करने के मुद्दे विधानसभा में उठाए।