{"_id":"5a7b55bc4f1c1b05738b620f","slug":"21518032316-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब के जीवन से प्ररेणा लेने का आहवान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब के जीवन से प्ररेणा लेने का आहवान किया
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया । इसमें छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. प्रज्ञान चौधरी और डॉ. गोविंद बाबू ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। संगोष्ठी में डॉ. गोविंद बाबू ने डॉ. अंबेडकर के दर्शन और सिद्धांतों के बुनियादी पहलुओं की चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डॉ. अंबेडकर ने समाज में दबे हुए वर्गों का केवल उत्थान ही नहीं किया, बल्कि समाज में समानता और एकता स्थापित की। डॉ. विनोद कश्यप ने संगोष्ठी में शामिल छात्र-छात्राओं को डॉ. अंबेडकर साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पद्चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इसमें डॉ. अंशु उज्ज्वल, निकिता, शैलो राणा, मोनिका, अन्नु, अंजलि, वर्षा, नंदनी, समीर, विशाल, अमन जैन, विनीत आदि रहे।