{"_id":"5a5e4c734f1c1b8f268b4d6a","slug":"21516129395-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में नहीं होगी जिला स्तरीय किसान बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में नहीं होगी जिला स्तरीय किसान बैठक
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसानों की समस्याएं सुनने, निराकरण और सुझाव लेने के लिए आयोजित किसान बैठक स्थगित कर दी। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर यह फैसला किया गया है।
प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में किसान बैठक का आयोजन किया जाता था। इसमें सभी विभागों के अफसर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराते थे। अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं से अवगत कराया जाता था। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने किसान बैठक को स्थगित करने के आदेश दिए हैं। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने डीएम के आदेश पर बैठक स्थगित कर दी है। उन्होंने कहा अग्रिम आदेश तक किसान बैठक स्थगित रहेगी। उन्होंने बताया शासन से इसके लिए कोई समीक्षा नहीं होती है। उन्होंने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
किसान नेताओं ने क्या कहा?
रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा किसानों के लिए महीने में निर्धारित किए एक दिन को स्थगित करना सही नहीं है। किसानों के पास अपनी बात कहने का यह सशक्त माध्यम था। इसे दोबारा शुरू कराने के लिए डीएम से किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा किसान की मासिक बैठक होनी चाहिए। इस बाबत प्रतिनिधिमंडल कृषि उपनिदेशक से मुलाकात करेगा। जिला प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा जाएगा। मासिक किसान बैठक होना बहुत जरूरी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा किसानों के साथ बैठक नियमित होनी चाहिए। यही नहीं प्रत्येक किसान संगठन को इसमें बुलाया जाए। इस बाबत किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। इसमें किसानों की समस्याएं हल करने का रास्ता निकलता है।