{"_id":"5a551b624f1c1b48198b5e92","slug":"21515527010-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक मुख्यालय पर भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक मुख्यालय पर भाकियू ने दिया धरना
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बकाया गन्ना भुगतान और बढ़ी विद्युत दरों सहित अनेकों समस्याओं के विरोध में मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लाक मुख्यालय में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा किसानों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। किसानों के हकों के लिए भाकियू आंदोलन करता आया है और आगे भी उनकी मांगों को लेकर आंदोलन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जनपद का किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को 15 दिन में गन्ने का भुगतान कराने का आश्वासन दिया, जो झूठा निकला। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों पर बढ़ी हुई विद्युत दरें वापस करने, टूटी हुई सड़कों की मरम्मत कराने, नहरों में पानी एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाने, किसानों के निजी नलकूप के विद्युत कनेक्शन देने की मांग उठाई और बीडीओ प्रेमचंद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन साैंपा। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा प्रदेशीय आह्वान पर प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर ज्ञापन सौंपा। धरने पर हरेंद्र दांगी, देशपाल, किरण पाल, मिंटू, कालू, बबलू, राजवीर, अरविंद तोमर, अशोक आदि रहे।