{"_id":"59ff6b3b4f1c1b65548bb3b1","slug":"21509911355-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। बागपत-मेरठ मार्ग पर स्थित डौला गांव के पास कैंटर ने बाइक को कुचल दिया। इससे बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी कैंटर चालक को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
खेकड़ा क्षेत्र के सुन्हैड़ा गांव निवासी युवक अजय अपनी माता जसवंती के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत से मेरठ की ओर जा रहा था। जैसे ही डौला गांव के पास पहुंचा, तभी मेरठ की ओर से आ रहे कैंटर ने बाइक को कुचल दिया। इसमें बाइक सवार मां और बेटे घायल हो गए। राहगीर घायल मां-बेटे को बागपत अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां के चिकित्सकों ने महिला (मां) को मृत घोषित कर दिया और घायल अजय का इलाज किया।
दूसरी तरफ कैंटर छोड़कर भाग रहे आरोपी चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद को बागपत निवासी आबिद बताया है। इस हादसे के बाद जसवंती के परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर, घायल
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें सोनीपत के मुरथल निवासी आकाश और बड़ौत निवासी प्रवीण घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का चिकित्सक से इलाज कराया।