फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उपशा ने गौरीपुर मोड के गड्ढ़ों में भरवाई ईंटे

उपशा ने गौरीपुर मोड के गड्ढ़ों में भरवाई ईंटे

Thu, 07 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
उपशा ने गौरीपुर मोड के गड्ढ़ों में भरवाई ईंटे
बागपत। अमर उजाला ने क्षेत्रीय लोगों का दर्द उठाया तो उपशा हरकत में आने लगा है। गौरीपुर मोड़ के गड्ढों ईंटों से भरवाना शुरू कर दिया है। ठेकेदार ने कहा 15 सितंबर से काम शुरू कर दिया जाएगा। टी-प्वाइंट को ऊंचा उठाकर बनाया जाएगा, ताकि इस पर यहां होने वाले जलभराव का असर न हो। जलनिकासी की व्यवस्था उपशा खुद करेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की हालत खस्ता है। चार जिलों से गुजरने वाले हाईवे में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। आए दिन हादसे होते हैं, जिससे 15 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अमर उजाला ने हाईवे निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बुधवार को गौरीपुर मोड़ के गड्ढों में उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अॅथारिटी (उपशा) की ओर से ईंटें भरवाने का काम शुरू हुआ। ठेकेदार नितिन पंवार ने बताया टी-प्वाइंट के करीब नौ सौ मीटर टुकड़े का 15 सितंबर से निर्माण शुरू होगा। बरसात के कारण फिलहाल काम शुरू नहीं कर सकते हैं, लेकिन डीएम भवानी सिंह खंगारौत और उपशा के प्रोजेक्ट मैनेजर के बीच हुई बातचीत के बाद सहमति बनी कि पेंच वर्क से पहले मोड़ के गड्ढे भरवा दिए जाएं। यहां ईंटें डलवाई जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जाए। अमर उजाला ने अभियान को प्रमुखता से उठाया है।
विज्ञापन



योगेश धामा ने उठाया मुद्दा
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ, सत्यपाल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया डॉ. सत्यपाल के सामने हाईवे निर्माण का मुद्दा रखा गया है। उन्होंने कहा हाईवे पर गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी है। केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पेंच वर्क के अलावा निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व सैनिक का धरना जारी
बागपत। पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। गौरीपुर मोड़ पर वह धरने पर बैठे रहे। आसपास के लोगों ने भी उन्हें समर्थन दिया। लोगों ने कहा समस्या के चलते ही धरना देना पड़ रहा है।


किसने क्या कहा
सरूरपुर कलां निवासी संजीव नैन ने कहा जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराना चाहिए।
गोटरा गांव निवासी विक्की गुर्जर ने कहा सड़कें बेहद खराब है। नेता सिर्फ वायदे करते हैं, सड़कें नहीं बनवाते।
बड़ौत के छात्र उमंग ने कहा यूपी के चार जिलों के अलावा मेरठ और सोनीपत के लोग भी इन गड्ढों से दुखी है।
बड़का निवासी पंकज ने कहा सरकार को ध्यान देना चाहिए। समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed