{"_id":"5988c7494f1c1bcc5b8b47b3","slug":"21502136137-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझती रही राखी लेकर निकली बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझती रही राखी लेकर निकली बहनें
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन भाई की कलई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए घर से निकली बहन को कष्ट भी झेलने पड़े। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ और मेरठ रोड पर बालैनी में कई घंटे जाम की स्थिति रही। बारिश के कारण गड्ढों में जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई।
सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। बहन ने भाई को रक्षासूत्र बांधा। भाई ने अपनी बहन को गिफ्ट भेंट किए। सोमवार को सुबह ही बहन का अपने भाई के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बहन ने भाई को तिलक कर दीर्घायु की कामना की। मिठाई की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। फलों की बिक्री हुई। छोटे बच्चों को उपहार में चाकलेट, खेल खिलौने दिए। उधर, दिनभर हुई बारिश के चलते गौरीपुर मोड़ के गड्ढों में पानी भर गया। यहां वाहन जाम में फंस गए। सीओ बागपत दिलीप सिंह को टी प्वाइंट पर पहुंचकर जाम खुलवाना पड़ा। सरूरपुर से सिसाना तक वाहनों की कतार लग गई। भारी वाहनों को पुलिस ने सड़क किनारे रुकवाया। भाई के घर जाने के लिए निकली बहन जाम में फंसी रही। अग्रवाल मंडी टटीरी और बालैनी में जाम की हालात रहे।
रक्षाबंधन पर हांफ गई परिवहन व्यवस्था
बागपत। सड़कों पर दिनभर वाहनों की भरमार रही। प्राइवेट वाहनों के अलावा रोडवेज बसों और ट्रेनों में भी यात्रियों की भरमार रही। ट्रेन की छत और खिड़कियों पर लटकर भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने पहुंचे। रोडवेज बस के अधिकांश चालकों ने बसों को निर्धारित बस स्टैंड से काफी पहले या बाद में यात्रियों को उतारा। इससे स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
बागपत में छड़ी का मेला
शहर के पुराना कस्बा में हर वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर छड़ी का मेला लगा। श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। मेले में खरीददारी की गई। दूर दराज से भी लोग यहां आकर पूजा अर्चना करते है। इस कारण क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात को चालू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एटीएम ने दिया लोगों को धोखा
बागपत। रक्षाबंधन त्योहार पर एटीएम व्यवस्था ठप रही। नगदी निकालने के लिए लोग अलग-अलग बैंकों के एटीएम के चक्कर लगाते हुए नजर आए। सभी जगह मायूस होकर लौटना पड़ा। रविवार और सोमवार की छुट्टी होने के कारण अधिकांश बैंकों के एटीएम खाली हो गए। इससे शाम के समय एटीएम से पैसे निकाले पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।