{"_id":"59496f6a4f1c1b1c7b8b45f5","slug":"21497984874-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 शिकायतों में से एक का भी नहीं हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 शिकायतों में से एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
62 शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं
बड़ौत (बागपत)। तहसील दिवस में डीएम भिवानी सिह खांगरौत, एएसपी अजय सिंह ने शिकायतें सुनी। कुल 62 शिकायतें आई। लेकिन एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
तहसील दिवस में राशन कार्ड, विद्युत निगम, पुलिस, चकबंदी एवं अन्य विभागों की शिकायतें रहीं। कुल 62 शिकायतें आईं। इसमें से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय अवधि में पारदर्शिता के साथ निस्तारण करें और इसकी सूचना उन्हें दे। पट्टी मेहर निवासी प्रेम सिंह ने डीएम से शिकायत की कि उसके भाई ने ही लोन लेने के बाद अपने भाग की जमीन बेचकर अन्य व्यक्ति का नाम कर दी है। यह लोन उनसे वसूला जाए। बावली निवासी सतीश, लक्ष्मण शर्मा, सुखदेव शर्मा, हरिओम शर्मा, राजेंद्र कुमार ने पंचायती कुएं को कब्जा मुक्त कराकर उसकी खुदाई की मांग की। इस अवसर पर डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्व मेें लंबित शिकायतों का बुधवार तक निस्तारण कर है। वहीं तालाबों, सरकारी भूमि, चकरोड, चाराह व अन्य भूमि पर चिन्हित कर उन्हें हटवाएं। इसमें लापरवाही नहीं बरती जाएगी। तहसील दिवस में सीडीओ चांदनी सिंह, सीएमओ सुषमा, सीओ कर्मवीर, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, जिला सूचना अधिकारी कृष्णपाल ङ्क्षसंह शामिल रहे।