{"_id":"6492ddefcae12da255012417","slug":"21-thousand-people-did-yoga-together-to-spread-the-message-of-staying-healthy-baraut-news-c-31-1-smrt1003-1251-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: योगमय हुआ शहर, 21 हजार लोगों ने एक साथ योग कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: योगमय हुआ शहर, 21 हजार लोगों ने एक साथ योग कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
Wed, 21 Jun 2023 04:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 21 Jun 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बडौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर बुधवार को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में करीब 21 हजार लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। लोगों ने अपने घरों, पार्क, स्कूल-कॉलेजों के मैदान में पहुंचकर योग किया।
सुबह पांच बजे से ही मैदान पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दो गज की दूरी बनाते हुए लोग योग साधना में रहे। योग गुरु के बाईं ओर गायत्री मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में यज्ञ सामग्री डाली जा रही थी। दांयी तरफ पूरी टोली योग के हर आसन को पूरी शिद्दत से निभाती रही। योग गुरु ने एक घंटे के अपने प्रशिक्षण के दौरान लोगों को सभी आठ प्राणायाम एवं आसन पूर्ण कराए।
मंच पर बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रतिदिन सुबह और शाम योगाभ्यास करने से मनुष्य का शरीर बिल्कुल स्वस्थ रहता है, मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। शरीर मजबूत होता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आज दुनिया के 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग के अवसर पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जुड़े हैं। इस तरह वह योग की विभिन्न विधाओं के साथ जुड़कर भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, योग के स्वाभाविक परिणाम हैं, इसलिए योग अवश्य अपनाएं। इस दौरान प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी, जम्मू कश्मीर सरकार में पूर्व मंत्री रहे हिमाचल प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र राणा, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास, ईओ नगरपालिका अनुज कौशिक, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम, बीडीओ ज्योति बाला समेत सभी विभागों के अधिकारियों, पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों के साथ सैंकड़ों साधकों ने यौगिक क्रियाओं में हिस्सा लिया।
- दुनिया को प्रधानमंत्री ने सिखाया योग
योग कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग सिखाया। योग को दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नौ साल रहे बेमिसाल, नौ साल में देश का नवनिर्माण हुआ है। नौ साल भ्रष्टाचार मुक्त, गुंडों के पलायन के, नारियों के सम्मान के, किसानों के उत्थान के, रोजगार और विज्ञान के, संस्कृति और अभिमान के और मोदी गुणगान के हैं जहां नरेंद्र मोदी के पैर दूसरे देश के प्रधानमंत्री छूते हैं, उससे बड़ा अभिमान 140 करोड़ देशवासियों के लिए दूसरा नहीं हो सकता।