फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   21 Gaushalas are running on stolen electricity

Baghpat News: चोरी की बिजली से चल रहीं 21 गोशालाएं

Wed, 24 Jul 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 24 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
21 Gaushalas are running on stolen electricity
बागपत। यहां चोरी की बिजली से 21 गोशाला चल रही है। बिजलीघर से अधिकारी खुद ही बिजली चोरी करा रहे हैं। यह बिजली चोरी एक या दो माह से नहीं, बल्कि गोशाला बनने के बाद से लगातार की जा रही है। इस तरह हर माह तीन लाख से अधिक रुपये का चूना ऊर्जा निगम को लग रहा है। वहीं, चार गोशाला का पैसा जमा होने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

जिले में 26 गोशालाएं हैं, जिनमें 4297 पशु संरक्षित हैं। इनमें 21 गोशाला ऐसी हैं, जहां बिजली कनेक्शन नहीं है। सबसे पुरानी खट्टा प्रहलादपुर गांव की गोशाला है, जिसे छह साल से अधिक समय हो गया है। मगर वहां बिजली कनेक्शन आज तक नहीं लिया गया। इस तरह ही जिवाना गुलियान, हिसावदा, नैथला, मीतली, सरूरपुर कलां, रमाला, लूंब, किरठल, बसी, डगरपुर, रटौल, बावली, इब्राहिम माजरा, टीकरी, खट्टा प्रहलादपुर, बदरखा की गोशाला में बिजली कनेक्शन नहीं है जो पिछले कई साल से संचालित है। जबकि इन गोशाला में चारा काटने की मशीन, पंखे, सबमर्सिबल, लाइट चल रहे हैं।
विज्ञापन

- सरूरपुर कलां गांव में बिजलीघर से हो रही चोरी
सरूरपुर कलां गांव की गोशाला में बिजलीघर से केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही है। इस तरह वहां ऊर्जा निगम के अधिकारी ही बिजली चोरी करा रहे हैं। गोशाला का निर्माण वर्ष 2020 में हुआ था। तभी से चोरी की बिजली से ही आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 50 मीटर दूर खंभे से नैथला में डाल रखा तार
नैथला गांव की गोशाला से 50 मीटर की दूरी पर खंभा लगा हुआ है। गोशाला का निर्माण दो साल पहले हुआ था। तभी से गोशाला में आपूर्ति के लिए केबल डालकर आपूर्ति की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पता होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यहां गोशाला के कर्मचारी बिना किसी डर के पंखे व लाइट जलाते मिले।
- रटौल गोशाला में मिली बिजली चोरी
रटौल कस्बे में वर्ष 2018 में गोशाला का निर्माण कराया गया था, लेकिन यहां कोई कनेक्शन नहीं लिया गया। तभी से बिजली चोरी की जा रही है। चोरी की बिजली से ही सभी कार्य होते हैं। गोशाला की दीवार के बराबर में लगे खंभे पर तार डालकर बिजली की सप्लाई होती मिली।
- गोशाला में बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया जा रहा है। चार गोशाला का पैसा भी जमा हो चुका है। अन्य गोशाला में कनेक्शन लेने के लिए जल्द ही पैसा जमा करा दिया जाएगा। - डॉ. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

- जिन जगहों पर गोशाला में कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा रहा है। वहां कनेक्शन दिए जा रहे हैं। डीएम ने बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द सभी गोशाला में कनेक्शन लिए जाएं। अब जितने भी आवेदन आ रहे हैं, सभी जगह कनेक्शन दिए जाएंगे। बिना कनेक्शन के बिजली नहीं चलने दी जाएगी। - केपी खान, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed