फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ओटीएस योजना के अंतिम दिन कार्यालयों पर उमडी भीड

ओटीएस योजना के अंतिम दिन कार्यालयों पर उमडी भीड

Mon, 01 Apr 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ओटीएस योजना के अंतिम दिन कार्यालयों पर उमडी भीड
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ओटीएस योजना के अंतिम दिन रविवार को नगर और देहात में स्थित बिजलीघरों और बिजली विभाग के कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे दिन कार्यालय में हंगामे की स्थिति बनी रही। देर रात्रि कार्यालयों में कैश जमा करने के लिए काउंटर खुले रहे। इस दौरान कई बार उपभोक्ताओं की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। वहीं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एसई भी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते रहे, एक्सईएन प्रथम कार्यालय में उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को भी शांत किया।
रविवार को सुबह से ही कार्यालय व नगर व देहात के बिजलीघरों पर ओटीएस योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखकर एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर सुबह आठ बजे ही कार्यालय खोल दिए । कई जगहों पर अतिरिक्त काउंटर भी खोले गए। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, वैसे-वैसे कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा होने लगी, इससे कई जगहों पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में सड़क तक उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। धीमे कार्य के चलते उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और कर्मचारियों पर तमाम आरोप लगाए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ एक्सईएन प्रथम कार्यालय में भी उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसई रामबीर सिंह ने किसानों को यह कहकर शांत किया कि पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को ही इसका लाभ मिलेगा, योजना शुरू होते हुए विभाग ने गांव-गांव व डोर-टू डोर प्रचार-प्रसार शुरू किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना की अंतिम तिथि ओर बढ़ाने की मांग की, इस पर एसई ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर हल निकालने का आश्वासन दिया, तब जाकर किसान शांत हुए। देर रात्रि तक एसई ने कई बिजलीघरों और दफ्तरों का निरीक्षण किया और उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और समस्या हल कराने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed