{"_id":"5c928b0fbdec2214476326e0","slug":"201553107727-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी विजिल एप पर करें आचार संहिता के उलंघन की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी विजिल एप पर करें आचार संहिता के उलंघन की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर सी विजिल मोबाइल एप शुरू किया है। इस एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर जिले का कोई भी नागरिक चुनाव आयोग से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है। 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
चुनाव आयोग ने पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 में सी विजिल नाम का मोबाइल एप लांच किया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही यह एप लोगों के लिए उपलब्ध करवा दिया। एंड्रायड मोबाइल फोन पर इस एप को डाउन लोड कर सीधे चुनाव आयोग से जुड़ सकते हैं। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि सी विजिल मोबाइल एप को डाउन लोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर को खोलना है। प्ले स्टोर के सर्च में जाकर सी विजिल टाईप करें। सी विजिल का एप खुल जाएगा। इसके नीचे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया लिखा है। इसके नीचे लिखे डाउन लोड के बटन पर क्लिक करके एप को डाउन लोड व इंसटॉल करेें। सी विजिल एप इंसटॉल होने पर किसी भी घटना की फोटो व वीडियो बना सकते है। फोटो व वीडियो बनने पर उसके ऊपर विवरण लिख दें कि यह घटना किस जिले व स्थान की है और फिर डाटा को जमा कर दें। एप में पूछा जाएगा कि क्या आप इस फोटो व वीडियो की शिकायत दर्ज करना चाहते है। पुष्टि होने पर शिकायत चुनाव आयोग में दर्ज कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस एप पर अगर कोई अपनी व्यक्तिगत जानकारी नहीं देना चाहता या नाम, पता और नंबर देना चाहता है तो वह ऑप्शन भी उपलब्ध है।
इन मामलों की करें शिकायत
बागपत। एएसपी ने बताया कि सी विजिल एप पर किसी को पैसा बांटते हुए की तस्वीर या वीडियो हो, चुनाव के दौरान शराब या गिफ्ट देते हुए, बिना अनुमति के अगर किसी ने पोस्टर या बैनर लगाए हों, चुनाव के दौरान कोई हथियार का प्रदर्शन कर रहा हो, इसके अलावा बिना अनुमति के अगर कोई वाहनों का काफिला लेकर घूम रहा हो या किसी संपत्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है, मतदान के दिन वोटरों के लिए आने-जाने के लिए वाहनों की सुविधा मुहैया करा रहा हो, बूथ से 200 मीटर के दायरे में प्रचार कर रहा हो, प्रतिबंध के दौरान प्रचार किया जा रहा हो आदि शिकायत की जा सकेगी।
विज्ञापन
पुराने फोटो या वीडियो नहीं भेज पाएंगे
बागपत। एएसपी ने बताया यह एप पूरी तरह से जीपीएस आधारित होगा। फोटो भेजने वाले व्यक्ति को संबंधित स्थान के लोकेशन से ही फोटो या वीडियो भेजना होगा। पहले से रखी पुरानी तस्वीर या वीडियो नहीं भेज पाएंगे। इसके लिए मोबाइल का जीपीएस ऑन रहना चाहिए। एक बार में एक फोटो या दो मिनट का वीडियो ही भेजा जा सकता है। एप पर वीडियो या फोटो अपलोड करते ही वह सीधे संबंधित क्षेत्र के फ्लाइंग स्क्वायड के पास चला जाएगा और 15 मिनट में टीम मौके पर पहुंचेगी। 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी।