{"_id":"5c59e8fbbdec227376727ce2","slug":"201549396219-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर तुषार पहुंचे जौहड़ी, ईंट भट्ठे पर होगी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरेक्टर तुषार पहुंचे जौहड़ी, ईंट भट्ठे पर होगी शूटिंग
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के जीवन संघर्ष पर बन रही फिल्म वुमनियां की शूटिंग के लिए जौहड़ी में कई लोकेशन का चयन किया गया। डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी टीम के साथ गांव पहुंचे। जौहड़ी के खेल मैदान और ईंट भट्ठे का चयन भी शूटिंग के लिए किया। फिलहाल 10 से 20 फरवरी तक की शूटिंग का शेड्यूल तय किया है। ईंट भट्ठे पर 14 फरवरी को शूटिंग होगी।
मंगलवार को तुषार हीरानंदानी अपने साथी विक्रम सिंह, प्रियांशु, अनिल कुमार के अलावा शूटर दादी चंद्रो तोमर के बेटे विनोद तोमर और पूर्व प्रधान बबलू कुमार के साथ गांव में बने सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने सेट पर चल रहे कार्य को देखा। इसके बाद सराय रोड पर स्थित विनोद तोमर के भट्ठे को भी शूटिंग के लिए चयनित किया। फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक चौधरी अटल सिंह ठेकेदार असलियत में लंबे समय से ईंट भट्ठा ही चलाते हैं, फिल्म में यह सीन भी दिखाया जाएगा। निर्माता निर्देशक प्रकाश झा फिल्म में अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका में नजर आएंगे। शूटिंग के लिए जौहड़ी गांव के खेल मैदान का चयन भी किया। मेरठ में भी कई लोकेशन का चयन तुषार हीरानंदानी ने किया। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवान, जय ब्रिक फील्ड की लोकेशन देखी।
जौहड़ी में शूटर दादी का घर तैयार
बिनौली। जौहड़ी गांव में मेरठ रोड पर बारू सिंह के आवास को शूटिंग के लिए चुना गया है। यहां पर फिल्म की शूटिंग होगी। पहली मंजिल पर प्लाई के दो कमरे तैयार किए गए हैं। इन पर रंग करने की प्रक्रिया चल रही है। इन्हीं कमरों में शूटर दादी के जीवन का अधिकतर हिस्सा फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
पहला शूट दस से बीस फरवरी तक
बिनौली। फिल्म का पहला शूट दस से बीस फरवरी तक किया जाएगा। शूटर दादी की भूमिका निभाने वाली भूमि पेडनेकर और प्रकाशो तोमर की भूमिका निभाने वाली तापसी पन्नू पहले दस शूटिंग में शामिल होंगी। इसके बाद कुछ दिन के लिए शूटिंग रोकी जा सकती है।
सोन चिड़िया में बिजी हैं भूमि पेडनेकर
बिनौली। दादी चंद्रो तोमर की भूमिका निभा रही भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्म सोन चिड़िया के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के जल्द ही रिलीज होने की संभावना है। चंबल के डकैतों पर बनी इस फिल्म में भूमि मुख्य भूमिका में है।
जानिए तुषार हीरानंदानी को
बिनौली। तुषार हीरानंदानी ने अपने कॅरियर की शुरूआत साल 2004 में फिल्म मस्ती से बतौर लेखक की । साल 2006 में उनकी फिल्म प्यारे मोहन को सराहा गया। डबल धमाला और हाउस फुल दो की स्क्रिप्ट भी उन्होंने लिखी। वमुनियां की कहानी भी तुषार ने ही लिखी है। वह फिल्म में बतौर स्क्रिप्ट राइटर ही जुड़े और अनुराग कश्यप फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद खुद अनुराग ने ही तुषार को डायरेक्शन के लिए प्रेरित किया। यह तुषार की डेब्यू डायरेक्शन फिल्म है।