{"_id":"5c3f8898bdec22732854bbf5","slug":"201547667608-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी को तमंचे की बट से पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी को तमंचे की बट से पीटा, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ से बागपत आ रही बस में मंगलवार की देर शाम सीट पर बैठने को लेकर तीन-चार युवकों से पशु व्यापारी का विवाद हो गया। अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापारी को बस से उतारकर तमंचे की बटों से मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर 45 हजार रुपये की नगदी भी छीन ले गए। घायल ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
मोहल्ला कुरैशियान बागपत निवासी उमर पुत्र कल्लू ने बताया कि वह पशु व्यापारी है। मंगलवार शाम वह अमीनगर सराय से बस में सवार होकर बागपत आ रहा था। रास्ते में सीट पर बैठने को लेकर तीन-चार युवकों से विवाद हो गया। अग्रवाल मंडी टटीरी में युवकों ने उसे बस से नीचे उतार लिया और तमंचे की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर उससे 45 हजार रुपये भी छीन ले गए। शोर शराबा होने पर भीड़ लग गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने बड़ौत रोड बागपत निवासी शिवम समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।