{"_id":"5c32540dbdec2256e37bd061","slug":"201546802189-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने एक्सप्रेस वे पर सर्विस रोड की मांग को भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने एक्सप्रेस वे पर सर्विस रोड की मांग को भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर में किसानों ने बैठक कर पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के किनारे सर्विस रोड की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
नगर से होकर गुजर रहे पेरिफेरल एक्सप्रेस वे में किसानों की जमीन अधिग्रहीत की। रविवार को खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर में किसानों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार व प्रशासन ने जो वादा किया था। वह अभी तक पूरा नहीं किया है। अधिग्रहीत भूमि को लेकर सुनवाई शीघ्र पूरी की जाए। बढ़ी हुई जमीन के मामले, सर्विस रोड देने का वादा, बंद चकरोड खुलवाने, जमीन देने वाले किसानों के परिवार को टोल देने से मुक्ति आदि मांगों को जल्द पूर्ण कराया जाए। साथ ही किसानों ने ने कहा यदि अविलंब उनकी मांगे पूरी नहीं कि तो वह आरपार की लड़ाई लडे़ंगे। इस दौरान किसान राजेश यादव, राजेंद्र सभासद, वीरेंद्र यादव, जयपाल यादव, राज सिंह, कर्मबीर यादव, सुधा देवी एडवोकेट, जितेंद्र यादव आदि रहे।