फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईओ के समर्थन में उतरे 16 सभासद

ईओ के समर्थन में उतरे 16 सभासद

Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
ईओ के समर्थन में उतरे 16 सभासद
बागपत। खेकड़ा में ईओ निहारिका चौहान और पालिकाध्यक्ष संगीता धामा के बीच चले आ रही विवाद में रोज नए मोड़ आ रहे हैं। पालिका के 16 सभासदों ने डीएम को पत्र भेजकर दावा किया है ईओ सही कार्य कर रही हैं, उनका तबादला नहीं किया जाना चाहिए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को भेजे पत्र पर सभासद रमजानी, सुधीर धामा, राजबीर, साबिर, पिंकी, संदीप, शिक्षा देवी, राजेंद्र सिंह यादव, शहनाज, नजीर मलिक, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, तारा देवी, कविता, बबीता धामा, महक सिंह और राकेश कुमार के हस्ताक्षर और मुहर लगी हुई है। सभासद सुधीर धामा का कहना है कि इन सभासदों ने ईओ का समर्थन किया है।
विज्ञापन


खेकड़ा की सफाई व्यवस्था ठप
बागपत। पालिकाध्यक्ष और ईओ के विवाद के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मी वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इससे खेकड़ा नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का कार्य ठप पड़ी है। इससे शहर का आम परेशान हो गया है। नगरवासियों ने डीएम से हस्तक्षेप कर विवाद को हल कराकर नगर की सफाई पर ध्यान देने की अपील की है। दूसरी तरफ ईओ ने कहा नगर की सफाई की नया ठेका नहीं छोड़ा गया है। सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर शासन और डीएम स्तर से वार्ता चल रही है। शीघ्र समस्या हल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


क्या है मामला
बागपत। खेकड़ा में ईओ निहारिका चौहान और पालिकाध्यक्ष संगीता धामा पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासद सुधीर धामा ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों पर दोनों पक्ष के लोग हंगामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed