फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अध्यापकों को दिया बेहतर शिक्षण का प्रशिक्षण

अध्यापकों को दिया बेहतर शिक्षण का प्रशिक्षण

Sun, 30 Dec 2018 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
अध्यापकों को दिया बेहतर शिक्षण का प्रशिक्षण
बिनौली (बागपत)। ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में चल रहे मिशन ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के चौथे दिन लखनऊ से आए प्रशिक्षकों ने खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां सिखाई और उन्हें विद्यालयों में क्रियान्वित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मिशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण में लखनऊ से आए जिला समन्वयक नवीन कुमार एवं राहुल शर्मा ने अध्यापकों को प्रशिक्षण के उद्देश्य, खेल-खेल में सीखने की विभिन्न गतिविधियों को विस्तार से बताया। बीआरपी अभिषेक गुप्ता व मीनू राणा ने मूल्यांकन सम्बंधी प्रविधियों के प्रयोग व उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। अनिल गर्ग व प्रवीण शर्मा ने भाषा व गणित विषयक कमजोरियों को दूर करने व शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में गतिविधियों के माध्यम से सिखाने के महत्व की जानकारी दी। बीईओ सतीश शर्मा ने प्रशिक्षण में सिखाई जा रही गतिविधियों को विद्यालयों में क्रियान्वित कर शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में सहदेव राणा, संजय, कंवरपाल, रुचिरा कोटपाल, वैशाली शर्मा, कपिल रुहेला, विकास कौशिक, विनय, मैनपाल, शिखा, नीशू, रिंकू त्यागी, मीनाक्षी नेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed