{"_id":"5c27c720bdec225709210a5c","slug":"201546110752-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुबह दस बजे खुलेगा विद्यालय, तीन बजे होगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुबह दस बजे खुलेगा विद्यालय, तीन बजे होगी छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर व क्षेत्र में घना कोहरा और पड़ रही कड़ाके की ठंड को देख शनिवार को बीएसए ने एबीएसए सहित प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर विद्यालय का टाइम बढ़ाने के निर्देश दिंए है। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कड़ाके की ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊपर से कोहरे से मुश्किल ओर बढ़ गई। कोहरे में सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे, लेकिन सुबह बिस्तर से निकलकर स्कूल जाने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को उनको तैयार करने व उन्हें स्कूल छोड़ने को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जो बच्चे स्कूल बस में जाते हैं, कोहरे के चलते उनके साथ हादसों की आशंका बनी रहती थी। कोहरे के चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा इतना अधिक पड़ रहा है कि सड़क पर 10 मीटर तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसेे देखकर अभिभावकों ने प्रशासन से छुट्टी की मांग कीी, लेकिन छुट्टी अभी तय नहीं है। हालांकि कड़ाके की ठंड को देख डीएम के आदेश पर बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र ने जनपद के एबीएसए व प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर कक्षा एक से कक्षा आठ के परिषदीय मान्यता एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों का खुलने का समय सुबह 10 बजे से लेकर साय तीन बजे तक कर दिया है।