{"_id":"5c097c77bdec22417d629cfc","slug":"201544125559-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को साइंस कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने परीक्षण कर अपने ज्ञान को बढ़ाया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस साइंस कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा और राव फारूख अहमद ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि आज का युग आधुनिक युग है। बच्चों को अंधविश्वास से दूर रखने के लिए साइंस बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए स्कूल में समय-समय पर साइंस कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों को कुछ ना कुछ सीखने को मिले। साइंस कार्यशाला में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। अंत मेें सही परीक्षण करने वाली अंकिता, सोनम, दीक्षा, अंशिका, रूबी, दीपक, वैभव, अनमोल, सूरज को प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने सम्मानित किया। संचालन मोनिका शर्मा ने किया।