फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   असारा में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली

असारा में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली

Sun, 25 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
असारा में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली
रमाला (बागपत)। असारा गांव में स्कूल और मदरसों के छात्र-छात्राओं ने खसरा और रुबेला टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए बच्चों को टीका लगवाने की सलाह दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग एवं कोर एडरा के तत्वावधान में गांव में आयोजित रैली को कारी मोहम्मद तारिक फलाही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव के प्रमुख मार्गों से होते रैली वापस प्राइमरी पाठशाला में समाप्त हुई। छात्र और छात्राएं खसरा और रुबेला टीकाकरण से संबंध बैनर लेकर नारे लगाते चले। इस अवसर पर कारी मोहम्मद तारिक ने कहा कि 26 नवंबर से खसरा और रुबेला बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा। उन्होंने नौ माह से 15 साल के बच्चों को टीका लगवाने की अपील की। इस रैली में प्रधानाध्यापक एजाज अली, मनव्वर, मास्टर जाहिद कारी, जावेद, फरहीन आदि रहे।
विज्ञापन


मिजिल्स रुबेला अभियान को सफल बनाने का आह्वान
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने कस्बे के लोगों से नौ माह के बच्चे से लेकर 15 वर्ष के किशोर को खसरा रुबेला का टीकाकरण होगा। इसके लिए 26 नवंबर को अभियान चलेगा। सभी लोग बच्चों को टीकाकरण कराएंगे। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिजिल्स रुबेला अभियान की सफलता के लिए मांगा सहयोग
बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य की टीम ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों का भ्रमण किया। प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर 26 नवंबर को होने वाले मिजिल्स रुबेला अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कहा कि स्कूलों स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर निर्धारित आयु वाले बच्चों को टीकाकरण करेगी। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया है। इस दौरान गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, क्रिस्टू ज्योति पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, लिटिल रोज पब्लिक स्कूल में भ्रमण किया। इस दौरान डॉ. विजय कुमार, फार्मेसिस्ट मनोज कुमार, सावेज खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed