फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गुराना गांव में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पंचायत

गुराना गांव में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पंचायत

Sun, 25 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गुराना गांव में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पंचायत
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव मेें शनिवार को पंचायत का आयोजन किया। इसमें बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आक्रोश जताया। इसमें आंदोलन से पूर्व डीएम से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रणवीर सिंह केे आवास पर पंचायत की अध्यक्षता इकबाल और संचालन राज कुमार ने किया। इसमेें हिलवाड़ी, बड़का, गुराना, फतेहपुर पुट्ठी, बड़ावद, तितरौदा, बावली, मलकपुर, लौहड्डा, बिजरौल, बामनौली, छछरपुर सहित चार दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान के पति रणवीर सिंह ने कहा कि जनपद की मलकपुर, रमाला व बागपत मिल पर किसानों का वर्तमान व पिछले गन्ना सत्र का करोड़ों रुपये बकाया है, जिस कारण किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं, लेकिन न तो केंद्र सरकार इस ओर ध्यान दे रही है और न ही प्रदेश सरकार। वक्ताओं ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आंदोलन किया जाएगा, लेकिन इससे पूर्व डीएम से मिलकर उनके समक्ष बकाया गन्ना भुगतान की समस्या रखी जाएगी। यदि डीएम ने भुगतान करा दिया तो ठीक है, यदि नहीं करा पाए तो क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को बकाया गन्ना भुगतान की लड़ाई के लिए एकजुट किया जाएगा। पंचायत में रणवीर, प्रदीप, राज सिंह, प्रेमपाल, संजीव, प्रहलाद, अशोक, रामवीर, जयवीर, नरेंद्र, भोपाल, सहेंद्र, प्रवेंद्र, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed