फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले में 4.98 लाख बच्चों को होगा रुबेला का टीकाकरण

जिले में 4.98 लाख बच्चों को होगा रुबेला का टीकाकरण

Fri, 23 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
जिले में 4.98 लाख बच्चों को होगा रुबेला का टीकाकरण
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि मिजिल्स रुबेला के खात्मे के लिए 26 नवंबर से अभियान चलेगा। जिले में 4.98 लाख बच्चों को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

शहर के वात्सायन पैलेस में स्वास्थ्य विभाग और कोर एडरा ने गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी रहे। उन्होंने कहा कि खसरा रुबेला वायरस काफी खतरनाक है। बच्चे के शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। गर्भवती महिला को इसकी चपेट में आ जाए तो गर्भ में पल रहे बच्चे जन्मजात बीमारी की चपेट में आ जाता है। नौ माह का बच्चा और 15 वर्ष तक के किशोर को इसका टीकाकरण होगा। 26 नवंबर से अभियान की शुरूआत होगी। अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहले चरण में स्कूल, मदरसे, दूसरे चरण में आंगनबाड़ी केन्द्र, ईंट भट्ठे और तीसरे चरण में उनकी टीमें घर-घर जाकर बच्चों को टीके लगाएगी। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया। एक टीम में तीन सदस्य होंगे और उनके ऊपर सुपरवाइजर को लगाया है, जो उनके कार्यों ध्यान रखेंगे। किसी भी व्यक्ति को इस बीमारी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। यह टीका किसी भी तरह का शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। रुबेला वायरस को 2020 तक खत्म कर दिया जाएगा। कोर एडरा से विवेकानंद विश्वास, डीएमएसी फसीउर्रहमान, बीएमसी मंजू शर्मा, मुजीबुर्रहमान, शमशाद, विनोद, सुभाष, सतेन्द्र, सुषमा, पायल, मोनिका, आसिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed