फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर गन्ना समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत तीन को नोटिस

मलकपुर गन्ना समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत तीन को नोटिस

Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर गन्ना समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत तीन को नोटिस
बागपत। पर्ची जारी करने को लेकर मेरठ में मलकपुर चीनी मिल के वेंडर पर दबाव बनाने के मामले में डीसीओ ने मिल समिति के अध्यक्ष धूम सिंह, उपाध्यक्ष और सदस्य को नोटिस जारी किया। बागपत और मलकपुर मिल की पर्ची जारी करने वाले वेंडर को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। क्रय केंद्रों पर एडवांस गन्ने की तौल करने वाले लिपिकों को चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि गन्ना विभाग के संज्ञान में आया है कि मलकपुर गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र और सदस्य सुरेश पाल ने मेरठ में पर्ची जारी करने वाली कंपनी के वेंडर पर गलत तरीके से दबाव बनाया। अपनी एवं कुछ किसानों की पर्ची जारी करने के लिए दबाव बनाया। इस पर नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। इसके अलावा गन्ना आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं कि गन्ना समिति के पूछताछ केंद्रों पर किसानों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इंडेंट जारी करने, तौल कराने और गन्ना खरीद की पूरी जानकारी अप डेट रखे। इंडेंट जारी होने के बाद आठ घंटे के अंदर पर्ची प्रिंट कराकर किसानों को देने के निर्देश दिए। एडवांस गन्ना तौल पर तौल लिपिक, जोन इंचार्ज, प्रधान प्रबंधक गन्ना, अध्याशी या प्रधान प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वेंडर हटाने का समिति कर चुकी प्रस्ताव
बागपत। मलकपुर गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह का कहना है कि वर्तमान में किसान परेशान हैं। वेंडर को हटाने के लिए 15 दिन पहले ही प्रस्ताव किया जा चुका है। गलत तरीके से किसानों के 36 करोड़ रुपये चीनी मिल को देने के मामले में डीसीओ पर मानहानि का केस किया । यही वजह है कि डीसीओ उनसे इस तरह के नोटिस भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्ची नहीं आने से किसानों में रोष
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में कर्ण सिंह ठेकेदार के आवास पर खतौली चीनी मिल से संबंधित किसानों की बैठक हुई। बैठक में पर्चियां न आने पर रोष व्यक्त किया और पर्चियां भेजने की मांग की। किसानों ने कहा कि अभी तक कुछ किसानों के बांड चालू नहीं आए। मिल के गांव में तीन गन्ना क्रय केंद्र है। तीनों केेंद्रों पर तीन सौ से ज्यादा किसान है। लगभग 70 किसानों की पर्चियां नहीं आ रही है। इसमें तेजपाल सिंह राणा, संजीव राणा, हरबीर, पवन, रविंद्र, राज सिंह, सोहनवीर, यशपाल, सुरेंद्र, महावीर, चौहल सिंह, विकास आदि उपस्थित रहे।


किसानों का ब्योरा नहीं मिला, इंडेंट के लिए काट रहे चक्कर, हंगामा किया
बागपत। गन्ना समिति बागपत पर किसानों ने हंगामा किया। ढ़िकौली गांव के किसानों ने बताया कि गांव के किसानों का ब्योरा नहीं मिला है। नाराज किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव का घेराव किया। सचिव से बातचीत के बाद किसान डीसीओ दफ्तर पहुंचे और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से नोक झोंक की। किसान धर्मेंद्र, कर्मवीर, मोनू, सतपाल, महक सिंह, ने चेतावनी दी कि उनकी समस्या का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। डीसीओ सुशील कुमार और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अनिल कुमार ने किसानों को समस्या निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed