{"_id":"5bc24551bdec2269704567e1","slug":"201539458385-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो छपते ही जागा सिस्टम, की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो छपते ही जागा सिस्टम, की छापेमारी
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिसाना गांव में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। इससे गांव के चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। नोटिस जारी किया जाएगा। अभिलेखों की जांच होगी। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सिसाना गांव में हाईवे पर एक कमरे के बाहर हाथ में ग्लुकोज की बोतल लिए फोटो अमर उजाला में प्रकाशित होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद सीएचसी में बनाए गए झोलाछाप प्रकोष्ठ के नोडल डॉ. विजय कुमार फार्मेसिस्ट मनोज के साथ सिसाना गांव पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ पहले डॉक्टर की खोज की, इसके बाद उस बच्ची के स्वास्थ्य की जांच में जुटाई। टीम की भनक लगते ही झोलाछाप चिकित्सक दुकान बंद करके चला गया। अन्य डॉक्टरों के यहां भी छापेमारी की। चेतावनी दी की एक सप्ताह में सभी दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे। ऐसा नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कर दुकान को सीज किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई कराएंगे।