{"_id":"5ba00591867a557f5e02c4d2","slug":"201537213841-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम और गणेश विसर्जन पर मुस्तैद रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम और गणेश विसर्जन पर मुस्तैद रहे अधिकारी
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक ली। निर्देशित किया गणेश विसर्जन एवं मोहर्रम का त्योहार शांति के साथ संपन्न होना चाहिए। सभी को इसमें सहयोग करना करना है। इसके लिए शहर से लेकर गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
डीएम ने कहा कि विद्युत व्यवस्था भी अच्छी रहनी चाहिए। 21 सितंबर को मोहर्रम है, इसलिए संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण अवश्य कर लें। जनपद के संवेदनशील क्षेत्र ग्राम भड़ल, दाहा, पलड़ा, शाहजहांपुर थाना क्षेत्र दोघट, ग्राम बरनावा शेखपुरा पिचोकेरा तथा ग्राम बरनावा थाना क्षेत्र बिनौली, ग्राम सिंघावली अहीर बिलोचपुरा अमीनगर सराय हिसावदा थाना, बिलोचपुरा क्षेत्र सिंघावली अहीर, ग्राम गौरीपुर जवाहर नगर मोड़, मवी कला, काठा, निवाड़ा, बागपत शहर थाना क्षेत्र बागपत, रटोल थाना क्षेत्र खेकड़ा, सिंघौली तगा, ललियाना थाना क्षेत्र चांदीनगर में भारी पुलिस बल तैनात रहना चाहिए। जनमानस को साफ-सफाई, विद्युत पानी की कोई समस्या है तो वह संबंधित एसडीएम, एसडीओ, डीपीआरओ को फोन पर जानकारी देंगे।
डीएम ने कहा कि गणेश मूर्ति विसर्जन 23 सितंबर को होगा। श्रद्धालु देर रात तक पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। पुलिस अधिकारी मुस्तैदी से कार्य करेंगे। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ अफवाह फैलाई जाती हैं, इस पर विशेष नजर रखेंगे। अफवाह फैलाते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। तत्काल जेल भेज दिया जाए। रोडक्रॉस सजावट नहीं होनी चाहिए जिससे घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। पुलिस ड्यूटी मुस्तैदी के साथ करें। ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखे। एउीएम अनिल कुमार मिश्रा, सीडीओ पीसी जायसवाल, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, बड़ौत एसडीएम आशीष कुमार, अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह, सभी सीओ मौजूद रहे।