{"_id":"5b9eaf55867a55019a1f8531","slug":"201537126229-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध संचालन नियुक्त करने की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध संचालन नियुक्त करने की अनुमति मांगी
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट मे प्रबंध समिति की स्थिति शून्य होने पर संस्था में प्रबंध संचालक नियुक्त करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षण ने संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल मेरठ को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने बताया कि गांधी स्मारक इंटर कालेज में प्रबंध समिति का चुनाव 24 अप्रैल 2017 को संपन्न हुआ था, जिसे तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ने मान्यता प्रदान कर दी थी। इसके उपरांत उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई। प्रकरण मेें कोई फैसला नहीं हो सका है, जिस कारण वित्त एवं लेखाधिकारी बागपत को वित्तीय कार्य संचालन के लिए अधिकृत किया गया है। यही नहीं संस्था में प्रबंध संचालन नियुक्त करने की संस्तुति की जाती है। इसलिए राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास, राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद के नाम की सहमति दी जाती है। इनमें से किसी एक अधिकारी को नामित किया जाए।