{"_id":"5b9abc26867a557ed33fc219","slug":"201536867366-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्द नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्द नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। फर्द न मिलने से आक्रोशित कई गांवों के किसानों ने बृहस्पतिवार को तहसील पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम वहां पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि व्यवस्था को ओर बेहतर किया जाएगा, ताकि फर्द मिलने मेें आसानी रहे।
बृहस्पतिवार को मलकपुर, बिजरौल, बामनौली, दोघट, पुसार, बिनौली, ढिकाना आदि गांव के किसान तहसील पहुंचे और फर्द लेने के लिए लाइन में लग गए। सुबह से लाइन मेें लगने के बाद जब दोपहर तक किसानों का नंबर नहीं आया तो किसानों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि वे पिछले एक सप्ताह से फर्द लेने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कभी लिंक नहीं आता तो कभी कार्य नियमित रूप से न होने पर फर्द नहीं मिलती। जिस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर एसडीएम आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि वे इस व्यवस्था को ओर बेहतर करेंगे। इनमें सुधीर, जयपाल, रविंद्र, अशोक, कर्मवीर, जगरोशन, महेंद्र, जय सिंह, सुबोध, प्रमोद, रणवीर, नरेंद्र, महिपाल आदि रहे।