{"_id":"5b8aef6a42c792462e3b46c1","slug":"201535831914-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ और नितिन का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ और नितिन का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवाब सिंह, क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मंडल स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता 27 अगस्त को मुरादनगर में हुई। इसमें 15 बच्चों ने भाग लिया था, उनमें से राज्य स्तर पर दो छात्र सौरभ और नितिन का सब जूनियर बालक वर्ग में चयन हुआ। दोनों छात्र आज राज्य स्तर पर जनपद देवी पाटन में खेलने के लिए रवाना होंगे। ब्यूरो
मेधावियों को बांटे गए प्रमाणपत्र
बागपत। सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सेल फोन रिपेयर एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। मुख्य अतिथि अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक प्रदीप थोराट और पीएनबी के शाखा प्रबंधक अनिल शर्मा ने 25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी कन्नौजिया ने बताया कि चार सितंबर से घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं महिलाओं के लिए महिला टेलर का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। इस दौरान अनुज अग्रवाल, अनुज कुमार , धीरज कुमार उपस्थित रहे। ब्यूरो