फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Wed, 25 Jul 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। कुंदन पुरी निवासियों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दूसरे मोहल्ले के लोग एक प्लाट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने पुलिस को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

कुंदन पुरी के काफी लोग तहसील पहुंचे और कहा कि जय कुमार जैन एक प्लाट के स्वामी हैं। उस पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं और रास्ता खोलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने नगर पालिका कर्मियों और पुलिस को मौके पर जा कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इनमें अमित कुमार जैन, आशीष जैन, विजय कुमार जैन, गौरव ठाकुर, सुधीर जैन, अशोक कुमार, आदिश जैन, डॉ. राकेश जैन, अजय सिंह तोमर, सतेंद्र गुप्ता, अंकित जैन, अमित, राम कुमार जैन, यशपाल, वेदपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed