{"_id":"5b33e8914f1c1b214d8b8d9b","slug":"201530128529-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी में दुकान खुलने पर 15 के चालान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी में दुकान खुलने पर 15 के चालान किए
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बुधवार को साप्ताहिक बंदी केे दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूनम बतरा ने नगर मेें खुले प्रतिष्ठानों के 15 चालान किए और उन्हें नोटिस जारी किए। इस दौरान उनकी दुकानदारों से नोकझोंक हुई, लेकिन बंदी का असर फिर भी बेअसर रहा।
विगत बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि थी यदि साप्ताहिक बंदी के दौरान बुधवार को दुकानें खुलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूनम बतरा बाजार में निकलीं तो दुकानदारों के शटर गिरने लगे। जिस ओर वह निकलीं, व्यापारियों की भीड भी उधर चलती रही। व्यापारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ती गईं, पीछे बाजार खुलते रहे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि 15 दुकानों के चालान किए गए हैं, इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू किया जाएगा।