फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पथिक सेना ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

पथिक सेना ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

Wed, 27 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पथिक सेना ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
बागपत। पथिक सेना के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया नौरोजपुर गुर्जर गांव में तालाब है। जिस पर अवैध कब्जा कर रखा है। गंदगी डाली जा रही है। जल निकासी सही प्रकार से नहीं हो रही है। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में पथिक सेना के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष श्याम सिंह के नेतृत्व में डीएम से मिले। शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि नौरोजपुर गुर्जर गांव में तालाब पर अवैध कब्जा हो रहा है। अधिकारियों ने इसकी आज तक सुध नहीं ली है। निरंतर गंदगी डालकर अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। तालाब में कई घरों का पानी पहुंचता है, लेकिन कब्जा होने के कारण जल निकासी की समस्या पैदा हो जाती है। इससे हर किसी को परेशानी पहुंचती है। शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने डीएम से तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए इसकी खुदाई कराने की मांग की है। इसमें जगपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, धूम सिंह, बलबीर सिंह, टीरूम सिंह, बिजेंद्र, दर्शन पाल, महेंद्र सिंह, लख्मी चंद, राज सिंह, कृष्ण कुमार, हीरा सिंह, राममेहर सिंह, रामी, देवराज, दिनेश कुमार, हनीफ, विक्रम सिंह, राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed