{"_id":"5ad655a14f1c1ba67f8b5258","slug":"201523996065-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शनों से गूंज उठी तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शनों से गूंज उठी तहसील
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। तहसील में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपे। दिगंबर जैन पालीटेक्निक के छात्र तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उन्होंने छात्रवृत्ति व प्रतिपूर्ति शुल्क के लिए आनलाइन आवेदन किया था, लेकिन छात्रवृति नहीं मिली। उनमें एससी व पिछड़ा वर्ग के छात्रों की आार्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर छात्रवृत्ति दिलावाए जाने की मांग की। इस मौके पर विपिन, आशीष, शिवम, मोनू, सागर, शुभम, संदीप, मोहित, सोनू, गौरव, मनोज, प्रवेश, आकाश, रवि, मोहन शामिल रहे।
उधर नंगला गांव के ग्रामीण भी तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में खाद के गड्ढे दर्ज कराए जाने को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा है, जबकि राजस्व रिकार्ड में गड्ढे नहीं है। दबंग लोग आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट व गाली-गलौच करते हैं। जब लेखपाल जांच के लिए गया तो उसके साथ भी दबंग लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में तिलकराम, संजीव, पिंकू, बबलू, अशोक, कविता, बबली, मीनाक्षी, शामिल रहे।
उधर, हसनपुर जिवानी गांव के युवाओं ने तालाब की खुदाई न होने पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि तालाब की खुदाई न होने पर गांव में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द तालाब की खुदाई नहीं हुई तो गांव का युवक प्रभात भूख हड़ताल शुरू कर देगा।