{"_id":"5ad3a9284f1c1b05418b4a42","slug":"201523820840-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ-सोनीपत हाइवे की पैमाइश शुरू, भरे जाएंगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ-सोनीपत हाइवे की पैमाइश शुरू, भरे जाएंगे गड्ढे
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गढ़-सोनीपत हाइवे के मेरठ-बागपत के टुकड़े का चौड़ीकरण और गड्ढे भरने का काम जल्द ही शुरू होगा। नेशनल हाइवे की टीम ने पहुंचकर पैमाइश का कार्य किया। नया गांव हमीदाबाद के करीब 450 मीटर के टुकड़े का पहले ही निर्माण हो चुका है। गड्ढे भरने और चौड़ीकरण से लोगों को राहत मिलेगी।
अमर उजाला ने गढ़-सोनीपत हाइवे के गड्ढ़ों से होने वाली परेशानी का मामला उठाया था। बागपत से मेरठ के बीच के टुकड़े से गुजरना दुश्वारियों भरा है। अकेले बागपत के हिस्से में ही पांच सौ से ज्यादा गड्ढे हैं। कई लोगों की मौत गड्ढ़ों की वजह से हो चुकी है। आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त होते रहते हैँ। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने भी एनएच के अधिकारियों को गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए थे। अमर उजाला के अभियान का असर रविवार को देखने को मिला। एनएच गाजियाबाद से टीम मौके पर पहुंची और रोड की पैमाइश का कार्य किया। अग्रवाल मंडी टटीरी से लेकर मीतली तक पैमाइश की गई। टीम ने बताया कि हाइवे का चौड़ीकरण किया जाएगा। दोनों ओर से करीब डेढ-डेढ मीटर सड़क चौड़ी होगी। नया गांव हमीदाबाद में गड्ढे भरवाए जा चुके हैं, जबकि मार्ग के अन्य हिस्से पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
क्या है परेशानी
बागपत। सोनीपत से बागपत होते हुए वाहन मेरठ और दिल्ली तक भी जाते हैं। गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे होते हैँ। कई लोगों की जान जा चुकी है। स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
मरीज भी झेेलते हैं गड्ढ़ों का दर्द
बागपत। जिला अस्पताल से मरीजों को मेरठ के लिए रेफर किए जाने के बाद मरीज भी परेशानी झेलते हैं। गड्ढ़ो की वजह से बागपत से मेरठ का सफर दो घंटे से अधिक समय का हो गया है।