{"_id":"5ab2b1e24f1c1b2b618b4d01","slug":"201521660386-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर बुधवार को कई गांव के किसानों ने ट्रांसफार्मर लगाने के बजाए एलईडी बल्ब बांटने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि आए दिन ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, लेकिन अधिकारी ट्रांसफार्मर लगवाने के बजाए वर्कशाप पर एलईडी बल्ब बांट रहे हैं।
बुधवार को मलकपुर, बड़ौली, वाजिदपुर, गुराना व ढ़िकाना गांव के किसानों ने वर्कशाप पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है, जिस कारण ओवरलोड के चलते किसानों के विद्युत ट्रांसफार्मर फूंक रहे है। फिलहाल सीटीआर वर्कशाप से किसानों को ट्रांसफार्मर देने का काम किया जा रहा है, लेकिन यहां फुंके हुए ट्रांसफार्मर के बदले नया विद्युत ट्रांसफार्मर किसानों को 5 से 10 दिनों के भीतर दिया जा रहा है। यदि ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर भी ट्रांसफार्मर आवंटित करने की सुविधा मिल जाए तो किसानों को राहत मिलेगी। उनका आरोप है कि अधिकारी किसानों का शोषण करते हुए ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर एलईडी बल्ब बंटवा रहे हैं। उधर स्टोर कीपर विजयवीर ने बताया कि बुधवार को कैंप लगाकार नौ वाट के 91 व सात वाट के 43 बल्ब बदले गए। हंगामा करने वालों में सोहवीर, प्रेमपाल, जयवीर, प्रदीप, नवीन, सूरज, प्रमोद, दिलावर शामिल रहे।