{"_id":"5a8dd4444f1c1b05738b8baf","slug":"201519244356-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार को गड्ढा मुक्त मार्ग ओर अपराध मुक्त माहौल चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार को गड्ढा मुक्त मार्ग ओर अपराध मुक्त माहौल चाहिए
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने प्रेस बयान जारी कर कहा प्रदेश में इंवेस्टर्स समिट की नहीं सड़क और अपराध मुक्त प्रदेश की सबसे ज्यादा जरूरत है। उद्योगपतियों को सुरक्षा और सड़क मार्ग के कारण ही व्यापार बुलंदियों पर पहुंचता है। वर्तमान सरकार में अपराध चरम सीमा पर है और सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे माहौल में कोई भी व्यापार फलेगा-फूलेगा नहीं। जनता के साथ व्यापारी को गड्ढा मुक्त हाईवे और अपराध मुक्त प्रदेश चाहिए।
यूपी सरकार का बजट बागपत के लिए निराशाजनक
बागपत। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि यूपी सरकार का बजट बागपत के लिए निराशाजनक रहा है। भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय जनता से जो वायदे किए थे, उन पर सरकार खरी नहीं उतरी है। चौधरी चरण सिंह कोष न तो गठन किया और न ही युवाओं के लिए खेल स्टेडियम बनाए । मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा नोटबंदी के नाम पर जनता के जो रुपये जमा कराए उन्हें नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या, कपिल कोठारी जैसे उद्योगपतियों से लुटवा दिया। जनता सरकार को इसका जवाब देगी। बैठक में योगेंद्र, अनिरुद्ध, ओमपाल, शिवकुमार, अजहर खान आदि रहे।