{"_id":"5a872cb54f1c1b5e028b5b32","slug":"201518808245-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबी रैबीज इंजेक्शन का टोटा, पीड़ितों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबी रैबीज इंजेक्शन का टोटा, पीड़ितों ने किया हंगामा
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म, हंगामा
बागपत। सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो जाने के कारण पीड़ितों को वापस लौटाया जा रहा है। फैजपुर निनाना गांव निवासी युवक को कुत्ते ने काट लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इंजेक्शन नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया।
जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में फैजपुर निनाना गांव निवासी रवि को गांव में कुत्ते ने काट लिया था। जिसको आनन-फानन में परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पहले उन्होंने घंटों लाइन में लगने के बाद पर्ची कटवाई, उसके बाद डॉक्टरों की ओपीडी के चक्कर लगाए। किसी भी डॉक्टर ने न तो उसका उपचार किया और न कोई दवा लिखी। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मजबूरन परिजन घायल को प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि जिला अस्पताल ही नहीं, अन्य कई सीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।